{"_id":"59bc06444f1c1b19688b4c19","slug":"in-pampor-people-reads-gaybana-zanaja-of-dead-lashkar-militant-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारे गए लश्कर के आतंकियों का पढ़ा गया गायबाना जनाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारे गए लश्कर के आतंकियों का पढ़ा गया गायबाना जनाजा
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मारे गए आतंकी अबु इस्माइल और अबू कासिम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाहरी क्षेत्र पांपोर में लश्कर के मारे गए आतंकियों का गायबाना जनाजा पढ़ा गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इसके बाद यहां एक रैली भी निकाली गई।वीरवार को मारे गए लश्कर के कमांडर अबू इस्माइल और अबू कासिम उर्फ छोटा कासिम का गायबाना जनाजा पढ़ा गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद लोग खानका-ए-मौला के बाग में एकत्रित हुए और मारे गए लश्कर के आतंकियों का गायबाना जनाजा पढ़ा। इसके बाद लोगों द्वारा वहां प्रोटेस्ट रैली निकाली। इस दौरान आजादी के हक में और देश विरोधी नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
आपको बता दें कल सेना और आतंकियों के बीच देर तक तक गोलीबारी चली थी। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ के बाद अमरनाथ यात्रा हमले के आरोपी अबू इस्माइल और अबु कासिम उर्फ छोटा कासिम को सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन