{"_id":"64ea540a16af18c2990063e5","slug":"in-kathua-student-wrote-a-religious-slogan-on-the-blackboard-principal-and-teacher-beat-him-up-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K : छात्र ने ब्लैक बोर्ड पर लिखा धार्मिक नारा तो प्रिंसिपल और टीचर ने पीटा, हंगामे के बाद दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K : छात्र ने ब्लैक बोर्ड पर लिखा धार्मिक नारा तो प्रिंसिपल और टीचर ने पीटा, हंगामे के बाद दोनों गिरफ्तार
Sun, 27 Aug 2023 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Aug 2023 05:59 AM IST
सार
पिटाई से घायल छात्र को उप जिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर प्रिंसिपल और अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
विस्तार
बनी (कठुआ) में ब्लैक बोर्ड पर 10वीं कक्षा के छात्र की तरफ से धार्मिक नारा लिखने से नाराज प्रिंसिपल और एक शिक्षक ने विद्यार्थी की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल छात्र को उप जिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर प्रिंसिपल और अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई इस घटना का शनिवार को जैसे ही साथी छात्रों, ग्रामीणों व अन्य संगठनों को पता चला तो हंगामा हो गया। तमाम राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि प्रिंसिपल और शिक्षक को सस्पेंड किया जाए। इसके अलावा, उनका तबादला किसी अन्य स्कूल में किया जाए। सुबह 10 बजे शुरु हुआ धरना दोपहर 2.30 बजे तक चला। इसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता प्रणव शर्मा, पूर्व विधायक जीवन लाल, उत्तम चंद गोस्वामी और कांग्रेस महासचिव काजल राजपूत भी पहुंचे।
विज्ञापन
छात्र की बुरी तरह पीटने का आरोप
प्रदर्शन कर रहे संगठनों व छात्रों ने प्रिंसिपल मोहम्मद हफीज और शिक्षक फारुख अहमद पर आरोप लगाते हुए कहा कि दसवीं के छात्र नीरज कुमार ने क्लासरूम के बोर्ड पर धर्म से संबंधित जयघोष लिखा था। इससे नाराज प्रिंसिपल और शिक्षक ने नीरज को पीटना शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने प्रिंसिपल और शिक्षक पर आईपीसी की धारा 323, 342, 504, 506 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसडीएम बनी के आश्वासन पर लोगों ने उठाया धरना
प्रदर्शनकारी संबंधित प्रिंसिपल और शिक्षक पर मामला दर्ज कर सस्पेंड की कार्रवाई और उनके स्थानांतरण की मांग पर अड़े थे। पुलिस प्रशासन के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे। इसी दौरान वहां पहुंचे तहसीलदार बनी सतीश शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और उनके मुताबिक कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना उठवाया।