फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ignoring regional cinema in the new film policy, the government should amend

नई फिल्म नीति में क्षेत्रीय सिनेमा की अनदेखी, सरकार करे संसोधन

विज्ञापन
Ignoring regional cinema in the new film policy, the government should amend
जम्मू। पांच अगस्त को प्रदेश सरकार की ओर से जारी फिल्म नीति में क्षेत्रीय सिनेमा की अनदेखी हुई। सरकार की नीति बॉलीवुड और हॉलीवुड को प्रोत्साहन देने वाली लगती है। यह मुद्दा सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अभिनेता, निर्माता और निर्देशकों की हुई पैनल चर्चा में उठा।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित इस पैनल चर्चा में फिल्म नीति के हर पहलू पर बात हुई। इस दौरान कलाकारों ने नई फिल्म नीति में क्षेत्रीय सिनेमा की अनदेखी का आरोप लगाया और सरकार से महाराष्ट्र की तरह जम्मू-कश्मीर में क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने की मांग की। कलाकारों ने कहा कि बॉलीवुड की तरह प्रदेश के फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं को सब्सिडी मिले, ताकि क्षेत्रीय सिनेमा का भी विकास हो। अभिनेता मोहित मट्टो ने कहा कि हम फिल्म नीति का स्वागत करते हैं, लेकिन इसमें संसोधन की जरूरत है। कहा कि महाराष्ट्र में मराठी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने के साथ शूटिंग में भी सब्सिडी मिलती है। वहीं अतुल विनोद दुग्गल ने कहा कि हम फिल्म नीति का विरोध नहीं कर रहे, हम इसमें संसोधन की मांग कर रहे हैं। इसमें एक एसोसिएशन बनानी होगी। सरकार अगर बॉलीवुड की तरह क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े लोगों को भी सब्सिडी व अन्य सुविधाएं देगी तो क्षेत्रीय सिनेमा उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed