फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If there are more than 100 guests then they will arrive in rotation

100 से ज्यादा हैं मेहमान तो रोटेशन में पहुंचेंगे

विज्ञापन
If there are more than 100 guests then they will arrive in rotation
जम्मू। शादी समारोह या अन्य किसी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों की भीड़ न जमा करने के प्रशासन के आदेश के बाद मैरिज पैलेस मालिकों ने बुकिंग करने वालों से रोटेशन में मेहमानों को बुलाने को कहा है। इससे समारोह में भीड़ भी नहीं जुटेगी और प्रशासन के आदेश का पालन भी हो जाएगा। बुकिंग कराने वालों को भी रिश्तेदारों की नाराजगी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

अगले तीन दिन में जम्मू संभाग में कई शादी समारोह होने जा रहे हैं। इसके लिए मैरिज पैलेस और होटल भी बुक हो गए हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रशासन के आदेश जारी करने से पहले कई लोगों ने कार्ड तक बांट दिए हैं। अब प्रशासन के आदेश के बाद उनके लिए नया संकट खड़ा हो गया है। नानक नगर के गंभीर दास ने बताया कि उनके बेटे की शादी 24 अप्रैल को है। उन्होंने 500 लोगों को निमंत्रण देना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्होंने 150 कार्ड ही बांटे। अब प्रशासन के आदेश के बाद असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। अब कार्ड बंट गए हैं, किसी को न आने के लिए भी नहीं कह सकते हैं। हमने पैलेस मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि आप रोटेशन में मेहमानों को बुलाएं। पहले 100 लोग आएंगे। फिर इनमें से 40 को लौटाकर नए 40 मेहमानों को बुलाएं। इससे जहां प्रशासन के आदेश का भी पालन हो जाएगा, वहीं मेहमानों की नाराजगी भी झेलनी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

शहर के एक बैंक्वेट हाल के मालिक ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रशासन का आदेश सही है। कहीं भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं जुटनी चाहिए। इसी के चलते हमने भी बुकिंग कराने वालों से रोटेशन में मेहमानों को बुलाने को कहा है। साथ ही साफ कर दिया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन प्राथमिकता से होना चाहिए। इससे कोई समझौता नहीं होगा। इसके लिए हमारा प्रबंधन भी कड़ी निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अतिरिक्त उपायुक्त सतीश कुमार का कहना है कि शादी समारोह के आयोजन की किसी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इसके लिए यह ध्यान रखना होगा कि निर्धारित संख्या का नियम किसी भी सूरत में न टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed