{"_id":"60bb69d88ebc3ea5ed27f38b","slug":"ied-found-a-short-distance-away-from-chanpora-police-post-srinagar-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, श्रीनगर में आईईडी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, श्रीनगर में आईईडी बरामद
Sat, 05 Jun 2021 05:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:41 PM IST
सार
घाटी में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम किया गया है। श्रीनगर में आतंकियों ने आईईडी प्लांट की थी।
विज्ञापन
श्रीनगर में आईईडी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की। छानपोरा पुलिस चौकी से थोड़ी दूर एक संदिग्ध बैग मिला। जिसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी गई। जांच में पता चला कि यह आईईडी है। जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। आतंकी संगठन टीआरएफ ने इस आईईडी की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उन्हें छानपोरा पुलिस चौकी से करीब 40 मीटर की दूरी पर एक संग्दिग्ध काला बैग मिला। जिसकी जानकारी पुलिस के बम निरोधक दस्ते को दी गई। इस बीच पुलिस द्वारा इलाके को सील कर वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया। मौके पर सीआरपीएफ के खोजी कुत्ते भी बुलाए गए। इसके बाद आईईडी को निष्क्रिय किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो बैग में नौ से दस किलो की आईईडी थी। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह आईईडी प्लांट की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना से जंग: घर-घर ही नहीं जंगल से खेत तक युद्धस्तर पर टीकाकरण, जीत की साक्ष्य बनेंगी ये तस्वीरें