{"_id":"69de0b2a0de3c2350d05d10b","slug":"husband-and-wife-from-madhya-pradesh-died-on-the-spot-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के गंग्याल में सड़क हादसा: बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, मध्य प्रदेश के पति-पत्नी की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के गंग्याल में सड़क हादसा: बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, मध्य प्रदेश के पति-पत्नी की मौके पर मौत
Tue, 14 Apr 2026 03:09 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:09 PM IST
सार
गंग्याल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से मध्य प्रदेश निवासी दंपति बालकृष्ण और अनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
जम्मू के गंग्याल बाईपास इलाके में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के एक दंपति की मौत हो गई, जबकि उनका 12 वर्षीय बेटा घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बालकृष्ण (45) और उनकी पत्नी अनीता (40) जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी थे अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन