फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   hurriyat rally fail

जम्मू संभाग तक पहुंची कश्मीर हिंसा की आंच

Sat, 06 Aug 2016 01:47 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
hurriyat rally fail
घाटी में ‌ह‌िंसा - फोटो : PTI
कश्मीर में हिंसक झड़पों में पुलिस और सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन और लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक ज़ख्मी हुए हैं। बुरहान का सफाया किए जाने के बाद भड़की हिंसा में अब तक 57 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


घाटी में जुमे की नमाज के बाद कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव हुआ। सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। फायरिंग भी करनी पड़ी। कश्मीर हिंसा की आंच जम्मू संभाग तक पहुंच गई है। राजोरी में जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन


चिनाब वैली के डोडा, किश्तवाड़ तथा रामबन जिलों में तनाव है। यहां बंद के दौरान कई जगह प्रदर्शन हुए। जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर ठप कर दी गई। देर शाम पांच जिलों जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर और रियासी जिलों में इसे बहाल कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में हुर्रियत के हजरत बल चलो मार्च को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

hurriyat rally fail
सु्रक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
हुर्रियत जी के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी तथा हुर्रियत एम के मीरवाइज उमर फारूक को हिरासत में ले लिया गया। इस बीच गांदरबल, बडगाम, अनंतनाग शहर, अवंतिपोरा, कुलगाम शहर, बारामुला, सोपोर, शोपियां, बांदीपोरा के कलूसा व हंदवाड़ा में कर्फ्यू लगा दिया गया।

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खान साहब इलाके में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई। दूसरी मौत नौगाम में हुई जहां हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग की गई। बारामुला जिले के वागूरा में हुई हिंसा में भी एक युवक की मौत हो गई।

चाडूरा में भी हिंसक भीड़ को हटाने के लिए पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। यहां 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।  सोपोर के छानाखान इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद आंसू गैस तथा पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। यहां 20 लोग घायल हो गए।

पांपोर तथा बिजबिहाड़ा में दुख्तरान-ए-मिल्लत ने भारत विरोधी रैली निकाली। त्राल, बांदीपोरा के हाजिन, अजास, शोपियां के इमाम साहिब तथा बांदीपोरा के अजार एवं नोपोरा इलाके में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। 

जम्मू संभाग के जिला मुख्यालय राजोरी में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की। बाजारों को बंद करा दिया। उपद्रवी देश विरोधी तथा बुरहान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed