फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hurriyat leader asiya andrabi hoists pakistani flag in srinagar

कश्मीर घाटी में लहराए गए पाकिस्तान के झंडे

Sat, 15 Aug 2015 10:08 AM IST
Updated Sat, 15 Aug 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
hurriyat leader asiya andrabi hoists pakistani flag in srinagar

फोटो- सोशल मीडिया

विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। वहीं, पुलिस ने इन शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पाकिस्तान के यौमे आजादी के अवसर पर श्रीनगर में हालातों को नियंत्रण में रखने के लिए जहां एक ओर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे वहीं, हमेशा की तरह इस बार भी अलगाववादी संगठनों और उनके समर्थकों ने पाकिस्तानी झंडे लहराए।
विज्ञापन


महिला अलगाववादी संगठन दुखत्रान-ए-मिल्लत द्वारा श्रीनगर शहर के बाहरी किसी क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई महिला समर्थकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अगुवाई संगठन की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी ने की।  इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी झंडा लहराया और पाकिस्तान का राष्ट्रीय गान भी गाया। इस कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी तराने भी गाए गए।

कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं

hurriyat leader asiya andrabi hoists pakistani flag in srinagar

आसिया अंद्राबी ने बताया कि उनके समर्थकों द्वारा पाकिस्तान के यौमे आजादी के अवसर पर कई जगहों पर पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। उन्होंने बताया कि आजादी की उनकी लड़ाई में उन्हें पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है।

इसलिए वह दिल से उसे चाहते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में आसिया ने कहा कि उन्होंने कश्मीर को कभी भी भारत का हिस्सा नहीं माना है। बल्कि भारत जबरन कश्मीर पर फौजी ताकत के सहारे कब्जा किए बैठा है।
            
इसके अलावा श्रीनगर के अन्य इलाकों में भी पाकिस्तानी झंडे देखने को मिले जिनमें सोवरा, इल्लाही बाग, बचपुरा आदि इलाके शामिल हैं। वहीं श्रीनगर के नौशेरा इलाके में एक मोबाइल टॉवर के ऊपर पाकिस्तानी झंडा लहराता देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed