{"_id":"5f6651378ebc3ed63a770cfc","slug":"huge-fire-28-shops-and-one-house-burnt-to-ashes-in-ramban-khadi-reasi-news-jmu219043078","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन की खड़ी तहसील मुख्यालय में भीषण अग्निकांड, 28 दुकानें व एक घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन की खड़ी तहसील मुख्यालय में भीषण अग्निकांड, 28 दुकानें व एक घर जलकर राख
विज्ञापन
रामबन। रामबन जिले के एक गांव में भीषण आग लग जाने के कारण 28 दुकानें और एक रिहायशी घर जलकर खाक हो गया। यह भीष्ण अग्निकांड की घटना बनिहाल उपमंडल की खड़ी तहसील में हुआ है। शुक्रवार देर रात 11 बजे के बाद हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक 28 दुकानें और एक रिहायशी घर जलकर खाक हो चुका था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर खड़ी तहसील मुख्यालय के मुख्य बाजार में हुई है।
अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि तहसील मुख्यालय होने के बावजूद यहां दमकल की गाड़ियां नहीं होने के कारण उन्हें ज्यादा नुकसान हुआ है। फिलहाल दुकानों में आग भड़कने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, शनिवार को घटना की सूचना मिलने के बाद रामबन के उपायुक्त नजीम जाई खान भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। वहीं उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामबन संजय परिहार भी मौजूद थे।
अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग
खड़ी तहसील मुख्यालय में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग भी उठने लगी है। शनिवार को हुए अग्निकांड के पीड़ितों का कहना है कि तहसील मुख्यालय होने के बाद भी यहां पर अग्निशमन केंद्र नहीं है। आग लगने की स्थिति में दूसरे क्षेत्रों से दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है, और जब तक विभाग की गाड़ियां यहां आग बुझाने में जुट जाएं, तब तक काफी नुकसान हो जाता है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द एक अग्निशमन केंद्र खोला जाए।