{"_id":"59d50ee04f1c1b70548b5b34","slug":"hrdc-will-also-start-self-finance-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरडीसी भी कराएगा सेल्फ फाइनेंस कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरडीसी भी कराएगा सेल्फ फाइनेंस कोर्स
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
jammu university
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय स्थित यूजीसी-एचआरडीसी की नेशनल एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने की। इसमें केंद्र की तरफ से शुरू किए जाने वाले नए कोर्सों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कुलपति ने एचआरडीसी की ओर से सेल्फ फाइनेंस कोर्स कराए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। साथ ही एचआरडीसी कोर्स में शामिल सेक्रेटेरियल स्टाफ के पारिश्रमिक को बढ़ाने के लिए कमेटी ने सहमति दी। बैठक में लद्दाख क्षेत्र के शिक्षकों के लिए हवाई यात्रा के प्रस्ताव को भी यूजीसी को अंतिम मुहर के लिए संस्तुत किया।
विज्ञापन
कमेटी ने प्रतिभागी शिक्षकों के लिए यूजीसी के कोर्स सुधार संबंधी फीडबैक लेने के लिए नए फारमेट को भी मंजूरी दी। कुलपति ने डायरेक्टर एचआरडीसी को शेड्यूल को प्रसारित करने के लिए आईटी के अधिक-से-अधिक प्रयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा. मीनाक्षी किलम ने एचआरडीसी को सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेनिंग और टीचिंग प्रोसेस के एकीकरण पर जोर दिया। मौके पर डायरेक्टर एचआरडीसी प्रो. जेपी सिंह ने सेंटर के कार्य और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
मौके पर यूजीसी की ओर से नामित प्रो. आरसी ठकरन, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. सुशील पांडेय, धर्मेंद्र मगोत्रा, रंजीत कालरा आदि मौजूद रहे।