फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   HRDC will also start Self Finance Course

एचआरडीसी भी कराएगा सेल्फ फाइनेंस कोर्स

Wed, 04 Oct 2017 11:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 04 Oct 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
HRDC will also start Self Finance Course
jammu university - फोटो : Amar Ujala

जम्मू विश्वविद्यालय स्थित यूजीसी-एचआरडीसी की नेशनल एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने की। इसमें केंद्र की तरफ से शुरू किए जाने वाले नए कोर्सों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


कुलपति ने एचआरडीसी की ओर से सेल्फ फाइनेंस कोर्स कराए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। साथ ही एचआरडीसी कोर्स में शामिल सेक्रेटेरियल स्टाफ के पारिश्रमिक को बढ़ाने के लिए कमेटी ने सहमति दी। बैठक में लद्दाख क्षेत्र के शिक्षकों के लिए हवाई यात्रा के प्रस्ताव को भी यूजीसी को अंतिम मुहर के लिए संस्तुत किया।
विज्ञापन


कमेटी ने प्रतिभागी शिक्षकों के लिए यूजीसी के कोर्स सुधार संबंधी फीडबैक लेने के लिए नए फारमेट को भी मंजूरी दी। कुलपति ने डायरेक्टर एचआरडीसी को शेड्यूल को प्रसारित करने के लिए आईटी के अधिक-से-अधिक प्रयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा. मीनाक्षी किलम ने एचआरडीसी को सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेनिंग और टीचिंग प्रोसेस के एकीकरण पर जोर दिया।  मौके पर डायरेक्टर एचआरडीसी प्रो. जेपी सिंह ने सेंटर के कार्य और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

मौके पर यूजीसी की ओर से नामित प्रो. आरसी ठकरन, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. सुशील पांडेय, धर्मेंद्र मगोत्रा, रंजीत कालरा आदि मौजूद रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed