फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   How will be the golden century of Jammu and Kashmir, brainstorming today in Amar Ujala Samvad

Amar Ujala Samvad : कैसी होगी जम्मू-कश्मीर की स्वर्णिम शताब्दी,अमर उजाला संवाद में आज मंथन, शामिल होंगे दिग्गज

Thu, 30 Nov 2023 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 01:28 AM IST
सार

सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा, बैंकिंग, खेल, सिनेमा जगत की हस्तियां जुटेंगीं। मोटिवेशनल स्पीकर भी सफल जीवन की राह बताएंगे।

विज्ञापन
How will be the golden century of Jammu and Kashmir, brainstorming today in Amar Ujala Samvad
अमर उजाला संवाद जम्मू कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर कैसे विकसित होगा, इसका रोड मैप वीरवार को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में तैयार होगा। सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा, बैंकिंग, खेल, सिनेमा जगत की हस्तियां जुटेंगीं। मोटिवेशनल स्पीकर भी सफल जीवन की राह बताएंगे। नीति नियंता, विचारक और विशेषज्ञ अपने अपने क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं की रूपरेखा रखेंगे। 

विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर में हो रहे बदलावों से लोगों को परिचित कराएंगे। साथ ही उभरते जम्मू-कश्मीर की तस्वीर पेश करेंगे। जम्मू-कश्मीर में उभरते उद्योग तथा वित्तीय परिदृश्य पर मास्टर कार्ड व भारत पे के चेयरमैन तथा एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार रोशनी डालेंगे तो रोशन राहें सत्र में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम जम्मू-कश्मीर के शिक्षा परिदृश्य पर रोशनी डालते हुए युवाओं को सफलता की राह दिखाएंगे।
विज्ञापन


बियांड बाउंड्रीज सत्र में क्रिकेट जगत के सितारे क्रिकेटर इरफान और सुरेश रैना युवाओं में जोश भरेंगे। जिद्द और जुनून सत्र में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पैरा आर्चर शीतल कुमारी व पैरा आर्चर राकेश कुमार उभरती खेल संस्कृति व मौजूदा चुनौतियों से जम्मूवासियों को परिचित कराएंगे। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास सार्थक जीवन की राह बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की कौशल जम्मूवासियों से होंगे रूबरू, अनुराग ठाकुर दिखाएंगे बेहतर कल की तस्वीर
मनोरंजन जगत की नई दिशाएं सत्र के तहत फिल्म कलाकार विक्की कौशल जम्मूवासियों से रूबरू होंगे। केंद्रीय खेल, युवा मामलों तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश के युवाओं खासकर खिलाड़ियों में जोश भरेंगे। उन्हें बेहतर कल की तस्वीर भी दिखाएंगे।


जम्मूवासियों में जबर्दस्त उत्साह
जम्मू में पहली बार देश की जानी-मानी हस्तियों का अमर उजाला संवाद जम्मू-कश्मीर में सजे मंच को लेकर जम्मूवासियों में जबर्दस्त उत्साह है। सभी इस अभियान का हिस्सा बनने को आतुर दिख रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर कई लोगों ने उत्सुकता जताते हुए जानकारी भी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed