फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   House collapsed due to heavy rain in Jammu and Kashmir Poonch, jawans helped the family in rebuilding the house

मददगार बनी सेना: पुंछ में भारी बारिश से गिरा मकान, जवानों ने घर को फिर से बनाने में की परिवार की मदद

Sat, 16 Jul 2022 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Jul 2022 10:57 AM IST
सार

सेना ने संभाग के अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया। इसके अलावा बरसात में बंद सड़कों और अन्य तरीके से भी लोगों की मदद की। पुंछ में बारिश से टूटे हुए घर को फिर से बनाने में एक परिवार की सहायता भी की गई। 

विज्ञापन
House collapsed due to heavy rain in Jammu and Kashmir Poonch, jawans helped the family in rebuilding the house
मदद करते सेना के जवान - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों ने पुंछ के गुलपुर इलाके में भारी बारिश से टूटे हुए घर को फिर से बनाने में एक परिवार की मदद की। घर के मालिक ने बताया, भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया। हमारा पूरा घर खतरे में आ गया। आर्मी ने हमें टेंट दिए और मलबा भी हटवाया।

विज्ञापन


बीएसएफ जवान के बेटे मोहम्मद कासिद ने बताया कि कल रात भारी बारिश के बाद हमारे घर के नीचे की जमीन खिसक गई। हमें इसे खाली करना पड़ा। पुंछ ब्रिगेड की सेना की दुर्गा बटालियन सुबह आई, टेंट लगाने और मलबा हटाने में मदद की। हम आभारी हैं।

विज्ञापन

टाइगर डिवीजन ने बाल आश्रम व नारी निकेतन की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

राइजिंग स्टार कोर के टाइगर डिवीजन के तहत सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में सेना की 237 एनजीआर रेज द्वारा आरएस पुरा में बाल आश्रम और नारी निकेतन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ बच्चों की जरूरतों का समान मुहैया कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पंजाबी, डोगरी, हिंदी गीतों पर भांगड़ा का आनंद लिया। मेजर जनरल नीरज गोसाईं की ओर से बाल आश्रम व नारी निकेतन में रहकर जीवन-यापन करने पर बच्चों, युवतियों व महिलाओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए  शुभकामनाएं दीं।

सेना की 237 एनजीआर रेंज की और से दैनिक उपयोग की वस्तुओं जूते कपड़े, पानी की बोतलें सहित अन्य समान भेंट किया। सेना के  कमांडिंग अधिकारी संदीप सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए नारी निकेतन व आल आश्रम प्रबंधन का आभार जताया। 

सेना के चिकित्सा शिविर में जांचा लोगों का स्वास्थ्य

सीआरपीएफ की 126वीं बटालियन ने शुक्रवार को श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में रनसू के स्थानीय ग्रामीणों के साथ पैदल ट्रैक पर चलने वाले घोड़ा, पिट्ठू व पालकी चालकों का भी स्वास्थ्य जांचा गया।



शिविर में आए लोगों की जांच के बाद उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। कमांडेंट निसार मोहम्मद के निर्देश पर लगाए शिविर का उद्घाटन बीडीसी पौनी पवन कुमार बनाथिया ने किया। मौके पर सेकेंड कमांडेंट आशीष यादव, उप कमांडेंट बलबीर सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव, डी कंपनी कमांडर विरेंदर कुमार, निरीक्षक तारा चंद, सिविल डॉक्टर साजन कुमार भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed