{"_id":"664bda4f1fe32c8be80f4534","slug":"hot-wave-increased-40-fire-incidents-in-jammu-region-jammu-news-c-10-jam1008-363904-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बढ़ती गर्मी और तपिश का कहर, जम्मू संभाग में 40 जगहों पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बढ़ती गर्मी और तपिश का कहर, जम्मू संभाग में 40 जगहों पर लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एसएसबी कार्यालय, सुपर स्पेशएलिटी अस्पताल के पास झाड़ियों में आग लगी
-रूप नगर में झुग्गी जली, सिद्दड़ा में सिलेंडर में आग लगने से एक झुलसा
-डीपीएस के पास खड़ी कार ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों से जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बढ़ते पारे ने सोमवार को दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी दिनभर दौड़ाए रखा। तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया जिससे जम्मू संभाग में छोटी बड़ी मिलाकर 40 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। विशेषकर शहर में कई जगह आग लगी।
शहर के सुपर स्पेशएलिटी अस्पताल एवं एसएसबी कार्यालय के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग को आसपास फैलने से रोका गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा शहर के रूप नगर क्षेत्र में एक झुग्गी में आग लग गई। इससे झुग्गी में रखा सामान जल गया। शहर के बाहरी क्षेत्र सिद्दड़ा में एक समारोह में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में आग लग गई, जिससे एक व्यक्ति भी झुलस गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। रेजीडेंसी रोड स्थित डीपीसी स्कूल के बाहर खड़ी एक कार में आग लग गई। इससे कार पूरी तरह से जल गई। कार एक बिजली ट्रांसफार्मर के पास खड़ी थी। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियां इसके ऊपर आ गिरी। इससे कार पूरी तरह से जल गई। जानकारी के अनुसार जम्मू के अलावा सांबा, कठुआ और विजयपुर में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।