{"_id":"640631ca4fc277b8c7035b34","slug":"holika-dahan-at-two-places-in-jammu-today-lg-said-festival-of-colors-symbol-of-solidarity-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2023: जम्मू में आज दो जगहों पर होलिका दहन, एलजी बोले- रंगों का त्योहार एकजुटता और सद्भाव का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2023: जम्मू में आज दो जगहों पर होलिका दहन, एलजी बोले- रंगों का त्योहार एकजुटता और सद्भाव का प्रतीक
Tue, 07 Mar 2023 12:05 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:05 AM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि रंगों का त्योहार एकजुटता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। होली हमें अस्तित्व की भव्यता और इसके सभी विविध रंगों में आनंदित होने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
जम्मू में कार्यक्रम के दौरान एलजी और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। युवाओं की टोलियों ने त्योहार मनाने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को शहर में दो जगह पर होलिका दहन की जाएगी। अग्रवाल सभा की ओर से प्रतापगढ़ चौक, कनक मंडी जम्मू और लास्ट मोड़ गांधीनगर स्थित पार्क में शाम 7 बजे होलिका दहन की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना करेंगे। रंगों के इस पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह है। उधर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को होली के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन
अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि रंगों का त्योहार एकजुटता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। होली हमें अस्तित्व की भव्यता और इसके सभी विविध रंगों में आनंदित होने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खुशी और रंग सभी के जीवन को स्पर्श करे। भाईचारे के बंधन को मजबूत करे और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए। सलाहकार राजीव राय भटनागर ने भी लोगों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि होली अपने सभी जीवंत रंगों में प्रकृति की महिमा का आनंद लेने का एक अवसर है। ये पर्व देश की एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता की भावना का प्रतीक है।