{"_id":"5e5cb4fe8ebc3ec7be113074","slug":"holi-2020-jammu-kashmir-people-liking-a-lot-color-cylinder-to-play-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः इस बार कलर सिलेंडर से फिजा में घुलेगा होली का रंग, सज गए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः इस बार कलर सिलेंडर से फिजा में घुलेगा होली का रंग, सज गए बाजार
Mon, 02 Mar 2020 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार
गोपाल यादव, जम्मू
गोपाल यादव, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : अमर उजाला
होली के नजदीक आते ही शहर के बाजार भी रंगो के त्योहार के लिए सजने लगे हैं। होली खेलने के लिए इस बार बाजार में कलर सिलेंडर समेत नई तरह की पिचकारियों की किस्म पहुंच गई है। बच्चों से लेकर बड़ों के लिए होली की सामग्री उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन
रंगो से भरा कलर सिलेंडर शहर के बाजार में पहली बार नजर आ रहा है। इससे रंग का स्प्रे किया जाता है। 600 तक की कीमत में उपलब्ध कलर सिलेंडर के अलावा पिचकारियों, मुखौटों, टोपियों व अन्य सामान की भी बड़ी किस्म आ गई है।
विज्ञापन
बाजार में 10 से लेकर 300 रुपये तक के मूल्य की पिचकारी, 10 से 20 रुपये तक के रंग के पैकेट, 30 से 50 रुपये तक के स्प्रे, 25 से 40 रुपये तक की टोपियां, 50 से 150 रुपये तक के नकली बाल, 50 से 150 रुपये तक के कलर स्मोक, 10 से 20 रुपये प्रति पैकेट गुलाल, 10 से 50 रुपये तक का मुखौटा, सीटी व अन्य आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
चीन के कोरोना वायरस का होली के बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा है। दिल्ली के बाजार में सामान पहले ही आ चुका थे। सामान के दामों में भी कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।
संजीव गुप्ता, दुकानदार, मोती विहार मार्केट