{"_id":"5a7b32894f1c1b93268b8e3c","slug":"hizbul-terrorist-riyaz-naikoo-audio-viral-on-social-media-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हिजबुल आतंकी नायकू का ऑडियो वायरल, नवीद को अपने पास होने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हिजबुल आतंकी नायकू का ऑडियो वायरल, नवीद को अपने पास होने का किया दावा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
आतंकी नावेद की फोटो
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू का सोशल मीडिया पर आडियो वायरल हुआ है। आठ मिनट के इस आडियो में नायकू ने कहा कि श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल से फरार लश्कर आतंकी नवीद जट उर्फ अबु हंजुला हम तक सही सलामत पहुंच चुका है।
विज्ञापन
हमले में दो पुलिसकर्मियों के शहीद होने पर उसने कहा कि हमें एक पाकिस्तानी भाई को आजाद कराने के लिए अपने दो कश्मीरी भाइयों को मारना पड़ा। इसका उसे दुख है। ऑडियो में नायकू ने कश्मीर की आजादी और भारत की बर्बादी का भी राग अलापा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में जारी इस ऑडियो और उसके दावे में कितनी सच्चाई है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
यह भी आशंका
लश्कर आतंकी नवीद के सही सलामत पहुंचने की बात हिजुबल कमांडर ने कही है। ऐसे में आशंका है कि नवीद ने या तो लश्कर को अलविदा कह हिजबुल का दामन थाम लिया हो या फिर लश्कर और हिजबुल किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए साथ आ गए हैं।
विज्ञापन