{"_id":"57c485884f1c1b634b2cb902","slug":"hizb-threatening-poster","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में फिर लगे हिजबुल के पोस्टर, दुकानदारों को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में फिर लगे हिजबुल के पोस्टर, दुकानदारों को दी धमकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
हुर्रियत के बंद के कैलेंडर का पालन न करने वाले दुकानदारों तथा वाहन स्वामियों को हिजबुल मुजाहिदीन ने धमकी दी है।
धमकी भरे पोस्टर मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बीहामा, दुदरहामा तथा सलूरा इलाके में दीवारों तथा बिजली के खंभों पर चिपके पाए गए हैं। पोस्टर में बंद के कैलेंडर का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है।
साथ ही धमकी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो जान-माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे पहले हिजबुल ने वीडियो जारी कर युवाओं को पुलिस भर्ती से दूर रहने की धमकी दी थी।

Trending Videos
कश्मीरी पंडितों को भी मिल चुकी है धमकी
आतंकवादी
वीडियो में हिजबुल के आतंकी जाहिर ने कहा था कि युवा इस भर्ती में शामिल न हों। सरकार इस भर्ती अधिसूचना के माध्यम से कश्मीरियों में फूट डालना चाहती है।
यदि भर्ती में कोई युवा शामिल होता है तो परिणाम भुगतने को भी तैयार रहे। वहीं कश्मीर में कुछ दिन पहले ही कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने की धमकी दी गई थी। पुलवामा में कश्मीरी पंडितों के हाल कैंप के बाहर लश्कर-ए-इस्लाम नामक संगठन ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए थे।
इसमें चेताया गया था कि कश्मीरी पंडितों तथा आरएसएस के एजेंटों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी कीमत पर इजराइल की तर्ज पर बांटने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।