{"_id":"571a56fd4f1c1b05048b53b6","slug":"hit-out-at-mehbooba-on-election-postponement","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव स्थगन पर विपक्ष का मुख्यमंत्री पर निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव स्थगन पर विपक्ष का मुख्यमंत्री पर निशाना
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : PTI
कश्मीर घाटी की अनंतनाग विधानसभा सीट पर 16 मई को होने वाले उप चुनाव के स्थगन के बाद से यहां विपक्ष नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस राज्य गठबंधन सरकार को घेरने में जुट गया है।
विपक्ष सीधे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को इस मामले में घेरने में जुट गया है। वहीं, सत्तापक्ष पीडीपी और भाजपा अभी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने सीधे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को उप चुनाव स्थगन पर निशाने पर लिया। उमर का कहना है कि मुख्यमंत्री महबूबा भाजपा से हाथ मिलाने के बाद कश्मीर घाटी में जनता का सामना करने से बचना चाहती है।
वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने भी पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया है कि हार का आभास होने की वजह से कानून व्यवस्था का सहारा लेकर उप चुनाव को स्थगित करवाया है।
विज्ञापन
उनका कहना हैं कि कांग्रेस जल्द उप चुनाव करवाने की मांग चुनाव आयोग से कर रही है। वहीं सत्तापक्ष पीडीपी और भाजपा की तरफ से अनंतनाग विधानसभा उप चुनाव स्थगित होने के बाद से विपक्ष के आरोपों की बौछार के बावजूद चुप्पी साधे हुए है।