{"_id":"57c5ae324f1c1b453b2cb008","slug":"highalert-in-rs-pura-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में पाक का विमान आने के मामले में BSF ने दर्ज करवाया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा में पाक का विमान आने के मामले में BSF ने दर्ज करवाया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 30 Aug 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान विमान की घुसपैठ को लेकर बीएसएफ ने लिखित में भी अपना विरोध दर्ज कराया है।
बीएसएफ की ओर से पाक रेंजरों के उच्च अधिकारियों को मंगलवार लिखित में विरोध दर्ज कराते हुए इस पर अमल करने के लिए कहा गया। आईजी डीके उपाध्याय का कहना है कि हमने इस मामले का कड़ा विरोध जताया है।
घटना के बाद बीएसएफ ने बार्डर की सभी पोस्टों पर नजर तेज कर दी है। इस मामले को हलके में न लेते हुए जवानों को अधिक सतर्क होकर ड्यूटी देने की हिदायत दी गई है। बीएसएफ इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है, क्योंकि पाक की किसी भी हरकत पर यकीन नहीं किया जा सकता है।

एक किलोमीटर अंदर तक घुस आया था विमान
भारत-पाक सीमा
- फोटो : PTI
उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर पाकिस्तान का एक टू सीटर विमान भारतीय सीमा में करीब एक किलोमीटर तक घुस आया था।
करीब पांच मिनट तक यह पाकिस्तानी विमान भारतीय सीमा में उड़ान भरता रहा। बीएसएफ ने इस मामले में पाकिस्तानी रेंजरों से अनौपचारिक विरोध भी दर्ज करा दिया था। दोपहर 1:05 मिनट पर आरएस पुरा की बीओपी संगराल पोस्ट अरनिया सेक्टर की विक्रम पोस्ट के पास पाकिस्तान विमान को उड़ान भरते हुए देखा गया था।