{"_id":"57deb9ed4f1c1b4f63a8240f","slug":"high-security-in-vaishno-devi-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ी हमले के बाद बढ़ाई गई वैष्णो देवी समेत सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी हमले के बाद बढ़ाई गई वैष्णो देवी समेत सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi Temple
- फोटो : FILE
उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद माता वैष्णों देवी मंदिर समेत जम्मू-कश्मीर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है । हमले के बाद जिले में स्थित माता वैष्णो देवी कटड़ा के साथ ही अन्य स्थानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
इसके अलावा जिलेभर में हाई अलर्ट की भी घोषणा कर दी गई है। माता वैष्णो देवी भवन कटड़ा के साथ ही जिले के सभी क्षेत्रों में मौजूद नाकों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
सुरक्षा कारणों से आधार शिविर कटड़ा से माता के भवन तक जाने वाले यात्रियों की भी चेकिंग को पहले से बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा खयाल रखा जा रहा है।

Trending Videos
शिवखोड़ी समेत सारे धार्मिक स्थानो पर सुरक्षा चाकचौबंद
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
जिले में माता वैष्णो देवी के साथ ही ब्लाक पौनी में शिवखोड़ी धाम भी स्थित है। इसके अलावा इन दोनों स्थानों के मध्य में कई सारे अन्य धार्मिक व प्राकृतिक स्थान भी मौजूद हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
रविवार को इन धार्मिक स्थानों पर अच्छी खासी भीड़ रही। इसलिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा को और ज्यादा चाक चौबंद कर दिया है। रात्रि गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। एसएसपी सुजीत कुमार के अनुसार जिले के हर स्थान पर पूरी नजर रखी जा रही है।