फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high court sought judges case report

जजों की नियुक्ति मामले की रिपोर्ट मांगी

Tue, 12 Aug 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 12 Aug 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
high court sought judges case report

हाईकोर्ट के जस्टिस वीरेंद्र सिंह और जस्टिस ताशी राबस्तन की खंडपीठ ने राज्य जवाबदेही आयोग में जजों की नियुक्ति के मामले में सरकार से दो दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के बहुचर्चित केस में जवाबदेही आयोग के अलावा सूचना आयोग और विजिलेंस आयोग में स्टाफ की कमी सामने आने के मामले में दायर आवेदन पर अदालत ने आदेश दिए।
विज्ञापन


सुनवाई के लिए जब यह मामला खंडपीठ के सामने आया तो सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल गगन बसोत्रा ने अदालत से इस संबंध में दो दिन का समय देने का आग्रह किया।

इस पर खंडपीठ ने सीनियर एएजी को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रिपोर्ट विस्तृत हो और आठ जुलाई, 2014 के आदेश के पारा नौ की पूरी जानकारी हो। इसमें बेंच ने जवाबदेह आयोग में जजों की नियुक्ति के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंच ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि आयोग के चेयरमैन और सदस्य दोनों ही पूर्व जज हैं और उनका कार्यकाल अगस्त 2014 में समाप्त हो रहा है।

लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनके बाद खाली पदों को भरने के लिए क्या प्रक्रिया की गई। यदि जल्द चेयरमैन और सदस्य नियुक्त न किए गए तो आयोग मृत बाडी बन जाएगी।

अदालत ने गृह विभाग से तत्काल इन पदों को भरने के लिए कदम उठाने को कहा गया था। अदालत ने मामले को 14 अगस्त के लिए सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed