फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high court news

Jammu News: एडवोकेट वेलफेयर फंड एक्ट के मसौदे की तैयारी, वकीलों को बीमा से लेकर लोन तक मिलेगा

विज्ञापन
high court news
प्रदेश के 10 हजार वकीलों को मिलेगा फायदा, अब तक सरकार की तरफ से कोई फंड नहीं मिलता
विज्ञापन

अजय मीनिया
जम्मू। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के वकीलों के दिन फिरने वाले हैं। हाईकोर्ट वकीलों के लिए एडवोकेट वेलफेयर फंड एक्ट तैयार कर रहा है। इसमें बीमा से लेकर लोन तक मिलेगा, अन्य सुविधाएं भी होंगी। मौजूदा समय में वकीलों के लिए कोई सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं है। न ही कोई फंड दिया जाता है। इस एक्ट के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। कमेटी के चेयरमैन एवं हाईकोर्ट एडवोकेट जनरल डी सी रैना का कहना है कि एक्ट की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
उन्होंने बताया कि एडवोकेट वेलफेयर फंड एक्ट बनाया जा रहा है। इसमें वकीलों को ऋण से लेकर बीमा तक की सुविधा होगी। अन्य तरह की सुविधाएं होंगी। पहले वकील वेलफेयर फंड लेते थे। लेकिन अब यह वेलफेयर फंड हाईकोर्ट एकत्र करेगा। इसमें सरकार की बड़े स्तर पर भागीदारी होगी। एक्ट की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। किस तरह की राशि दी जाएगी। यह अभी तय किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


विधि एवं न्याय मंत्रालय बना रही बीमा मसौदा
विधिक कार्य विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय भी वकीलों का बीमा करने का मसौदा तैयार कर रहा है। इसके लिए प्रदेश हाईकोर्ट से वकीलों की जानकारी मांगी गई है। हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी करते हुए 20 अगस्त तक वकीलों को अपनी जानकारी देने के लिए कहा है। इसके लिए फार्मेट भी तैयार है, जिसके हिसाब से जानकारी देनी होगी। सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर मीनाक्षी देवी को इसकी जानकारी लेने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यालय में सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक वकील एक तय फार्मेट में जानकारी देंगे। बता दें कि इस समय वकीलों के लिए कोई कानून विभाग और बार काउंसिल की तरफ से बीमा योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों के लिए फायदेमंद होगा एक्ट

अब तक वकीलों के लिए कोई सरकारी बीमा पालिसी नहीं है। यदि विधि एवं न्याय मंत्रालय ने बीमा पालिसी तैयार की है या इस पर काम हो रहा है तो निश्चित तौर पर इसका लाभ मिलेगा। हाईकोर्ट जम्मू बार के साथ करीब 5 हजार वकील जुड़े हैं। हम चाहते हैं कि इन वकीलों के अलावा भी जितने वकील हैं, उनको इसका लाभ मिले। प्रदेश में एडवोकेट वेलफेयर फंड को लेकर भी पॉलिसी बन रही है। इससे भी लाभ होगा।

विक्रम शर्मा, प्रधान जम्मू बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed