फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   helicopter service Affected by the fogg

वैष्णो देवी: बारिश और धुंध की वजह से हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित

Mon, 05 Sep 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 05 Sep 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
helicopter service Affected by the fogg
वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा - फोटो : Demo Pic.
वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा व सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा पिछले दो माह से प्रभावित चल रही है।
विज्ञापन


दोपहर बाद बारिश से लोगों ने राहत मिली, लेकिन त्रिकुटा की पहाड़ियों पर धुंध छाने से हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हो गई।

हेलीकॉप्टर के उड़ान न भर पाने से भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम तक 13 हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था।

भक्तों को लेना पड़ाघोड़े और पालकी का सहारा

helicopter service Affected by the fogg
माता वैष्‍णो देवी यात्रा - फोटो : file photo
कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था। इससे पहले रविवार को 18 हजार के करीब भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों को नमन किया था।

शनिवार ओर रविवार को भक्तों की संख्या काफी अधिक रही थी, लेकिन बरसात के कारण और कश्मीर में खराब हालत के कारण यात्रियों के आंकड़े में काफी गिरावट हुई है।

सोमवार को दोपहर बाद ही त्रिकुटा पहाड़ियों और कसबे में बारिश हल्की के साथ धुंध के कारण कटड़ा-सांझी छतके बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा को कुछ उड़ाने भरने के बाद रोकना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्री हेलीपैड पर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। आखिर में ऐसे यात्रियों को घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed