{"_id":"579b6d6b4f1c1b356521e973","slug":"helicopter-service-affected-by-the-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध की वजह से वैष्णो देवी में चॉपर सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध की वजह से वैष्णो देवी में चॉपर सेवा प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
Updated Sat, 30 Jul 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा और सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा दो दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से प्रभावित चल रही है।
कभी बारिश तो कभी त्रिकुटा की पहाड़ियों पर एक महीने से लगातार धुंध है। धुंध के चलते शुक्रवार को भी हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही। इसके चलते भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर शाम तक 13 हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था। कक्ष के बंद होने में समय शेष था। इससे पहले वीरवार को 19 हजार के करीब भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों को नमन किया था।
विज्ञापन
हालांकि, शनिवार और रविवार को भक्तों की संख्या काफी अधिक रही थी, लेकिन अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद अलगाववादियों द्वारा कश्मीर बंद के एलान से यात्रियों के आंकड़े में काफी गिरावट हुई है। शुक्रवार को सुबह तड़के ही त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध छा गई थी जो समय के और गहरी होती गई।
चॉपर सेवा के लिए श्रद्धालु हेलीपेड पर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। आखिर में यात्रियों को घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेना पड़ा। गौरतलब है कि बरसात के दिनों में हर वर्ष ऐसे हालात पैदा होते हैं।