फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy tension in kulgam of kashmir after encounter with terrorists

कश्मीर के कुलगाम में हिसंक प्रदर्शनों के बाद तनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 13 Feb 2017 12:11 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 13 Feb 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
heavy tension in kulgam of kashmir after encounter with terrorists
श्रीनगर में तैनात जवान - फोटो : File Photo

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ के बाद रविवार को हिंसक झड़पें हुई हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को कश्मीर में भड़की हिंसा के बाद से ही पूरी घाटी में भारी तनाव का माहौल बरकरार है।

विज्ञापन



इसके साथ ही अलगाववादियों द्वारा कुलगाम चलो के आवाहन के बाद से ही कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक घाटी में तनाव को देखते हुए श्रीनगर समेत कई अन्य जिलों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक घाटी के तनाव के कारण श्रीनगर के कई इलाकों खासकर के डाउन टाउन के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रीनगर के साथ साथ कुलगाम को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। सुरक्षाबलों के जवान और एजेंसियों के अधिकारी लगातार घाटी के हालातों पर नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों के मारे जाने पर नेशनल कांफ्रेंस ने आपत्ति जताई

heavy tension in kulgam of kashmir after encounter with terrorists
उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo

लगाम में मुठभेड़ के दौरान दो नागरिकों के मारे जाने से इलाके में तनाव व्याप्त है। पूरे जिले में संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की हिंसा को बढ़ावा न मिले। प्रशासन ने स्थिति पर बारीक नजर रखने की हिदायत दी है। अलगाववादियों ने इस मामले में सोमवार को बंद और 15 फरवरी को कुलगाम चलो का नारा दिया है।

मुठभेड़ के दौरान दो नागरिकों के मारे जाने पर नेशनल कांफ्रेंस ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। कुलगाम जिलाध्यक्ष और विधायक अब्दुल मजीद भट लारमी ने आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग किया, जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

कहा कि प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की माफी दो लोगों की जिंदगी नहीं लौटा सकती है। इस मामले में सरकार को दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अवाम को यह आश्वस्त किया था कि निरीह लोगों की जान नहीं जाएगी। सुरक्षाबलों की ओर से एसओपी का पालन नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed