फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rains block Jammu-Srinagar national highway, hundreds of people including Amarnath pilgrims stranded

जम्मू-कश्मीर: तीसरे दिन भी नहीं थमी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें, अमरनाथ यात्री रास्ते में फंसे

Wed, 23 Jul 2025 02:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 23 Jul 2025 02:47 PM IST
सार

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया, जिससे सैकड़ों यात्री और अमरनाथ श्रद्धालु रास्ते में फंसे हैं। प्रशासन मलबा हटाने में जुटा है, जबकि मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Heavy rains block Jammu-Srinagar national highway, hundreds of people including Amarnath pilgrims stranded
बारिश से दरिया चिनाब के जलस्तर में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण हुए मलबे के भूस्खलन (मडस्लाइड) ने बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया। इसके चलते सैकड़ों वाहन फंस गए और अमरनाथ यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालु भी बीच रास्ते में रुक गए हैं।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से जम्मू क्षेत्र में मूसलधार बारिश जारी है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाढ़ का कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन अधिकतर नदियों और नालों में जलस्तर काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन


मलबा गिरने से सुरंग और राजमार्ग बाधित
ट्रैफिक विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, रामबन जिले के मगेरकोट के पास एक सुरंग पर अचानक आई बाढ़ की वजह से मलबा गिरा और हाईवे अवरुद्ध हो गया। इसके अलावा सेरी के पास भी भारी बारिश के चलते एक और मडस्लाइड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने तुरंत राहत एजेंसियों को मौके पर भेजा है और मलबा हटाने का काम जारी है। मौसम साफ होते ही सड़क को जल्द खोलने की कोशिश की जा रही है। तब तक लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर यात्रा न करें।

अमरनाथ यात्रियों के काफिले भी फंसे
अधिकारियों ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण कई आम यात्री और दो अमरनाथ यात्रियों के काफिले अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम सुधरते ही आने वाले कुछ घंटों में यातायात फिर से शुरू हो सकता है।

अन्य सड़कों पर भी असर
रामबन के अलावा, किश्तवाड़-सिंथन सड़क भी सिंथन नाला पर आई बाढ़ के कारण बंद हो गई है। राजौरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर और डोडा जैसे पहाड़ी जिलों में भी भूस्खलन के कारण कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। उन्हें खोलने का कार्य जारी है।

नुकसान का आकलन जारी
बारिश की वजह से कई कच्चे घर और मवेशियों के लिए बनाए गए शेड्स को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, पूरी जानकारी का आंकलन अभी चल रहा है।

प्रशासन सतर्क
भारतीय मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की चेतावनी जारी की है। इसके बाद जम्मू संभाग के लगभग सभी जिलों में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भी सभी जरूरी एहतियात और तैयारियां करने को कहा गया है।

कहां कितनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा बारिश उधमपुर में दर्ज की गई, जहां रातभर में 51.8 मिमी बारिश हुई। इसके बाद रामबन में 20.5 मिमी, रियासी में 17.9 मिमी और जम्मू में 8.5 मिमी बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed