{"_id":"686c1dbc7fdf6886c207f67f","slug":"heavy-rain-warning-in-jammu-division-till-july-10-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 10 तक भारी बारिश की चेतावनी; जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 10 तक भारी बारिश की चेतावनी; जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज बरसात
Tue, 08 Jul 2025 12:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:49 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग में 10 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इससे बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मानसून के सक्रिय होने के साथ सोमवार को कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। कश्मीर में भी पानी बरसा। धुंध और बारिश के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग में 10 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इससे बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर में कुछ इलाकों में एक घंटे तक बारिश हुई। इससे पारा तो गिरा, लेकिन गर्मी से बड़ी राहत नहीं मिली है। जम्मू की तुलना में श्रीनगर लगातार गर्म चल रहा है। जम्मू में दोपहर बाद काली घटाएं छा गई थीं। एक समय लग रहा था कि तेज बारिश होगी, लेकिन बूंदाबांदी के बाद उमस हावी रही। यहां आर्द्रता का प्रतिशत 88 पहुंच जाने से उमस परेशान कर रही है। चिनैनी और राजोरी में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन
कहां कितना अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
श्रीनगर 34.9
जम्मू 34.4
कटड़ा 30.9
भद्रवाह 31.8
पहलगाम 30.2
बनिहाल 29.1
बटोत 27.6
गुलमर्ग 24.0
कहां कितनी बारिश हुई (मिलीमीटर में)
कटड़ा 45.0
श्रीनगर 16.1
जम्मू 10.0
भद्रवाह 1.6
गुलमर्ग 1.2