फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain in Jammu and Poonch, snowfall in Kashmir and Ladakh fell by four degrees

मौसम अपडेट: जम्मू और पुंछ में झमाझम बारिश, कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी से चार डिग्री गिरा पारा

Sun, 06 Nov 2022 02:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 02:25 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 7 से 9 नवंबर तक भी मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा, जिसमें बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Heavy rain in Jammu and Poonch, snowfall in Kashmir and Ladakh fell by four degrees
श्रीनगर में बारिश होने के बाद अलाव जलाते लोग - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मौसम में आए बदलाव के चलते गुलमर्ग और साधनाटॉप में बर्फबारी और बारिश से घाटी में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। यहां कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक गिर गया है। वहीं, जम्मू में दिनभर बादल छाए रहने और देर रात हुई झमाझम बारिश से ठंड का असर बढ़ा है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 7 से 9 नवंबर तक भी मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा, जिसमें बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी की सूरत में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद बढ़ेगी।
विज्ञापन


कश्मीर में सर्द हवाओं से ठंड का अहसास बढ़ा है। लद्दाख के साथ ही कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग और साधनाऑप में बर्फबारी और अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी के बाद पारे में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जम्मू में देर रात हुई झमाझम बारिश और आंधी चलने से जहां शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई वहीं, झिड़ी में मेले के लिए लगाए गए पंडाल उखड़ गए हैं।  श्रीनगर का अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.0 और गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 5.8, बटोत में 9.5, कटड़ा में 14.7, भद्रवाह में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 और कारगिल में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed