फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hearing of supporters of Suchetgarh and leaders of RS Pura on getting the road started

सड़क का काम शुरू करवाने पर सुचेतगढ़ और आरएस पुरा के नेताओं के समर्थकों में कहासुनी

विज्ञापन
Hearing of supporters of Suchetgarh and leaders of RS Pura on getting the road started
तारकोल डलवाने के कार्य का शुभारंभ करवाते दोनों नेता। संवाद - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ी सड़क पर तारकोल डलवाने का काम शुरू करवाए जाने को लेकर डीडीसी सदस्य और बीडीसी अध्यक्ष के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। इससे मौके पर हंगामा मच गया। बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने एक साथ काम शुरू करवाया।
विज्ञापन

शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने संदूरपुर-बडयाल काजियां मुख्य मार्ग पर काम शुरू करवाया। इसको लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों में इसका श्रेय लेने की होड़ लगी रही। हंगामे को देखते हुए पुलिस को मौके पर पहुंचाना पड़ा। लोनिवि की तरफ से डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी और बीडीसी अध्यक्ष सुचेतगढ़ तरसेम सिंह को बुलाया था। काम सुंदरपुर से शुरू होने के कारण आरएसपुरा के बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा ने नाराजगी जताई। कहा कि मार्ग आरएस पुरा के अधीन होने के कारण इसका काम डीडीसी सदस्य और बीडीसी अध्यक्ष आरएस पुरा से करवाया जाए। इसको लेकर डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी ने कहा कि मार्ग का हिस्सा सुचेतगढ़ में आता है। इसलिए वह भी इसका काम शुरू करवा सकते हैं। इसको लेकर दोनों ओर के लोगों के बीच भी कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर थाना प्रभारी जयपाल शर्मा अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत की गई और इसके बाद फैसला लिया गया एक साथ मिलकर मार्ग का काम शुरू करवाएंगे।
विज्ञापन

चालीस लाख की लागत से होना है काम
हंगाम के बाद डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिहं टोनी, बीडीसी चेयरमैन सुचेतगढ़ तरसेम सिहं, बीडीसी चेयरमैन आरएस पुरा तरसेम शर्मा ने मिलकर मार्ग का काम शुरू करवाया। एईई भूपेंद्र कुमार ने कहा कि कि मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत डेढ़ किलोमीटर मार्ग पर करीब चालीस लाख रुपये की लागत से बन रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग को शुरू करवाने को लेकर कुछ मतभेद हुए थे। जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इसको सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोग मार्ग को लेकर परेशान थे। पंचायत गोंदला के सरपंच राजकोर, नायब सरपंच सरताज सिंह लाड़ा ने बताया कि उनकी पंचायत संदूरपुर में सड़क का कार्य आरंभ करवाने की जानकारी विभाग ने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed