{"_id":"6792b1e5ba66f9cea30d67b1","slug":"health-news-srinagar-news-c-10-lko1027-529897-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी हंदवाड़ा में महिला ने 5.1 किलोग्राम के बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी हंदवाड़ा में महिला ने 5.1 किलोग्राम के बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डॉक्टरों ने चुनौतियों के बावजूद कुशलतापूर्वक करवाया पूर्णकालिक प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी
हंदवाड़ा। जीएमसी हंदवाड़ा में गर्भवती महिला ने 5.1 किलोग्राम के नवजात को जन्म दिया है। मेकोनियम-रंजित द्रव की चुनौतियों और अपनी पिछली गर्भावस्था के छह साल बाद मां की पूर्णकालिक (निर्धारित समय के बाद) डिलीवरी को डॉ. जावेद मुनवर, डॉ. इंशा और समर्पित चिकित्सा टीम ने कुशलतापूर्वक प्रबंधित किया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला 40 सप्ताह की पूर्णकालिक गर्भावस्था में थी और मेकोनियम-रंजित एमनियोटिक द्रव के साथ अस्पताल में आई, जिसने मामले को और जटिल बना दिया। हालांकि, डॉक्टरों ने नॉर्मल प्रसव करवाया। डाॅक्टरों के अनुसार, जन्म के दाैरान नवजात का कुल वजन तीन किलोग्राम तक हो सकता है। 5.1 किलोग्राम वजन वाले इस नवजात का जन्म 8/8 के अपगर स्कोर के साथ हुआ, जो उत्कृष्ट स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का संकेत देता है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।