फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: पीएचसी जोगवां में सुविधाओं की कमी, मरीज परेशान

विज्ञापन
health news
ज्यौड़ियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जोगवां में स्टाफ की कमी और सुविधाओं के अभाव में मरीज परेशान हैं। लोगों को छोटी से छोटी बीमारी के चेकअप के लिए खौड़, अखनूर या फिर जम्मू जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी यशपाल शर्मा, भोला राम व बंसी लाल ने बताया कि पांच पंचायतों की करीब 15 हजार आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर नियुक्त करने पर गंभीर नहीं है। ग्रामीण इस विषय में मुख्य सचिव व स्वास्थ्य निदेशक से भी भेंट कर चुके हैं। बावजूद इसके स्टाफ बढ़ाने के बजाय स्थानांतरित किया जा रहा है। क्षेत्र में रोज सर्पदंश के मामले आते हैं लेकिन उपचार नहीं मिलने पर जम्मू जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की कि पीएचसी में स्टाफ की कमी को जल्द पूरा किया जाए। लैब टेक्नीशियन व लैब की सुविधा दी जाए। कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र के सभी सरकारी हेल्थ सेंटरों में स्टाफ की कमी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बीएमओ सुरेश कुमार ने बताया कि सभी पीएचसी में डाॅक्टरों की कमी पूरी करने के लिए एक लिस्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed