फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: गांधीनगर अस्पताल का इमरजेंसी व प्रशासनिक ब्लॉक भी असुरक्षित

विज्ञापन
health news
- मैटरनिटी अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट
विज्ञापन

- बारिश से बिल्डिंग को और ज्यादा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के प्रमुख गांधीनगर अस्पताल के बी ब्लॉक के साथ इमरजेंसी और प्रशासनिक ब्लॉक भी असुरक्षित हैं। इसको मैटरनिटी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मूसलाधार बारिश से इमरजेंसी ब्लॉक में भी पानी भर गया है। डिजाइन और क्वालिटी कंट्रोल विभाग ने अपनी रिपोर्ट में इसे असुरक्षित घोषित किया है।
गांधीनगर के इमरजेंसी व प्रशासनिक ब्लॉक में करीब 20 अलग-अलग कार्यालय हैं। यहां चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी बैठते हैं। इसे मैटरनिटी अस्पताल की नई इमारत में शिफ्ट किया जा रहा है। अगले दो से तीन दिनों में पूरे ब्लॉक को वहां शिफ्ट करवाया जाएगा। हालांकि अभी भी इमरजेंसी का एक हिस्सा यहां चल रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 500 से 600 तक की ओपीडी होती है। इमरजेंसी में रोज 80 से 100 मरीजों का आना-जाना रहता है। बारिश के कारण इस ब्लॉक को काफी नुकसान पहुंचा है। छत से पानी टपक रहा है।
विज्ञापन

-----

गांधीनगर अस्पताल के बी ब्लॉक के ज्यादातर वार्ड को मैटरनिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इमरजेंसी और प्रशासनिक ब्लॉक भी शिफ्ट किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया में कुछ दिन लगेंगे। असुरक्षित ब्लॉक का एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यहां नई बिल्डिंग बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. हमीद जरगर, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू
---
मैटरनिटी अस्पताल में हुए ऑपरेशन और प्रसव
गांधीनगर बी ब्लॉक की बिल्डिंग के कुछ वार्ड को मैटरनिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मैटरनिटी अस्पताल में मंगलवार को ऑपरेशन हुए। यहां गॉलब्लैडर के ऑपरेशन के साथ कई प्रसव भी करवाए गए। माताओं और बच्चों को भी वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed