{"_id":"6acea021aafcd2d8c4026882","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1038644-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी जम्मू के 25 विभागों में \nहोगी भर्ती, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी जम्मू के 25 विभागों में होगी भर्ती, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
- वरिष्ठ रेजिडेंट और ट्यूटर के लिए 30 अक्तूबर तक आवेदन, लिखित परीक्षा से होगा चयन
- पिछले साल बनाए गए थे 67 नए पद, इलाज और मेडिकल विद्यार्थियों के प्रशिक्षण को मिलेगी मजबूती
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू के 25 विभागों में वरिष्ठ रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर नियुक्तियों से अस्पताल में मरीजों की देखभाल और मेडिकल विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में मदद मिलेगी। वरिष्ठ रेजिडेंट मरीजों के इलाज में डॉक्टरों का सहयोग करने के साथ विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में भी भूमिका निभाते हैं। वहीं, ट्यूटर मेडिकल विद्यार्थियों की पढ़ाई और व्यावहारिक प्रशिक्षण से जुड़े होते हैं।
जिनमें भर्ती होनी है उनमें एनेस्थीसियोलॉजी, मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, बाल रोग, सर्जरी, रेडियो डायग्नोसिस, मनोरोग, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और कम्युनिटी मेडिसिन समेत 25 विभाग शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। एक जुलाई 2026 को उम्मीदवार की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। जीएमसी जम्मू में वरिष्ठ रेजिडेंट और ट्यूटर की उपलब्धता बढ़ाने के लिए वर्ष 2025 में 67 नए पद बनाए गए थे। इसके लिए हाउस फिजिशियन और हाउस सर्जन के 170 पद समाप्त किए गए थे। इन पदों पर नियुक्तियों का उद्देश्य अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था और मेडिकल विद्यार्थियों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाना था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जीएमसी जम्मू में 1,442 पद खाली हैं। इनमें 538 गजेटेड और 904 नॉन-गजेटेड पद शामिल है यह सभी श्रेणियों के पदों का आंकड़ा है, केवल डॉक्टरों का नहीं।
जीएमसी के प्राचार्य आशुतोष गुप्ता ने बताया कि वइन पदों पर पर्याप्त नियुक्तियां होने से विभागों में काम का बंटवारा बेहतर हो सकता है। इससे मरीजों की देखभाल और विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में भी फायदा मिलेगा।