{"_id":"6abc2aa6f02d2da0ac039d3f","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1026372-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 105वीं रैंक पर जीएमसी जम्मू को \nमिली आईआईआरएफ-2026 ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 105वीं रैंक पर जीएमसी जम्मू को मिली आईआईआरएफ-2026 ट्रॉफी
विज्ञापन
- देश के 823 मेडिकल कॉलेजों की रैंकिंग में हासिल किया था 105वां स्थान
- जम्मू-कश्मीर में दूसरा और नॉर्थ जोन में 33वां स्थान रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आईआईआरएफ-2026 रैंकिंग में 105वीं रैंक हासिल करने पर सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू को अब आईआईआरएफ-2026 ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। देश के 823 मेडिकल कॉलेजों में जीएमसी जम्मू को 105वां, जम्मू-कश्मीर में दूसरा और नॉर्थ जोन में 33वां स्थान मिला था। ट्रॉफी को कॉलेज की पढ़ाई, शोध, नई तकनीक और मरीजों की देखभाल के क्षेत्र में प्रदर्शन की पहचान के तौर पर दिया गया है।
जीएमसी जम्मू के प्राचार्य एवं डीन डॉ. आशुतोष गुप्ता ने ट्रॉफी मिलने पर शिक्षकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, छात्रों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सभी के मिलकर किए गए काम का नतीजा है। कॉलेज आगे भी मेडिकल शिक्षा, शोध, मरीजों की बेहतर देखभाल और आधुनिक सुविधाओं को मजबूत करने पर काम करेगा। आईआईआरएफ के लिए कॉलेज की अलग-अलग विभागों से जानकारी जुटाने, उसे तैयार करने और पोर्टल पर जमा करने में पैथोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सिंधु शर्मा के साथ डॉ. भावना लंगर, डॉ. सपना गुप्ता, डॉ. सोनिया जंडियाल, डॉ. भारती ठाकर और डॉ. पल्लवी महाजन की भूमिका रही। जीएमसी जम्मू का कुल स्कोर 1000 में से 804.25 रहा था। रैंकिंग में पढ़ाई, शोध, नई मेडिकल सुविधाओं, सामाजिक भागीदारी और भविष्य की तैयारी समेत अलग-अलग मानकों पर कॉलेज के प्रदर्शन को देखा गया था।