Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: जिला स्तर पर स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने की योजना

विज्ञापन
health news
पीएचसी में ओपीडी व निशुल्क दवाओं की उपलब्धता पर जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तेजी से बदलती जीवनशैली, बेरोजगारी, बढ़ता नशा और पारिवारिक तनाव के कारण मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को यकीनी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला मेंटल हेल्थ प्रोग्राम को मजबूत कर रहा है। इसमें मानसिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों और जरूरी दवाओं की उपलब्धता, पीएचसी तक ओपीडी जैसी पहल की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर में मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ी चुनौती है। संभाग स्तर पर मनोरोग अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में जिला मेंटल हेल्थ प्रोग्राम को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। जिला स्तर पर चल रहे मेंटल हेल्थ सेंटर में कार्यरत डॉक्टरों का क्षमता निर्माण व जरूरी दवाओं की उपलब्धता होगी। मानसिक स्वास्थ्य की चुनौती को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मनोरोग की ओपीडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में करने व व जरूरी दवाओं की उपलब्धता को यकीनी बनाएगा। स्वास्थ्य निदेशालय के अनुसार जम्मू जिले में कोट भलवाल, राजीव नगर अस्पताल, अखनूर में मनोरोग की ओपीडी होती है। सप्ताह में दो दिन ओपीडी रहती है जिसका बड़ी संख्या में मरीज लाभ उठाते हैं। इसी तरह अन्य जिलों में ओपीडी शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

------
मनोरोग तेजी से बढ़ती समस्या है। ऐसे मरीज को समय पर बीमारी का पता होना जरूरी है ताकि समय रहते इलाज शुरू हो। मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोग डॉक्टर के पास समय पर नहीं पहुंचे थे। ऐसे में अगर जिला स्तर पर उसे बेहतर सुविधा और जांच मिले तो छोटे की समस्या के लिए जम्मू आने की जरूरत नहीं होगी। जिला स्तर पर चिकित्सक न तो भी पीड़ित लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें सही रास्ता दिखाया जा सकता है। जम्मू संभाग के सभी जिलों में मेंटल हेल्थ सेंटर चल रहे हैं। इनमें एक नोडल अधिकारी की निगरानी में डॉक्टर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अखिल मीनिया, मनोचिकित्सक और मेंटल हेल्थ नोडल अधिकारी, गांधीनगर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed