फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

मरीजों को राहत, 4 जनवरी से 100 फीसदी ओपीडी बहाल होगी

विज्ञापन
health
जम्मू। जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में नए साल में 4 जनवरी से ओपीडी सेवाओं को 100 फीसदी बहाल कर दिया जाएगा। इसमें आने वाले मरीजों को फेस मास्क और सामाजिक दूरी रखना अनिवार्य होगा। इससे खासतौर पर दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अधिक राहत मिलेगी। ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बहाल होने के साथ आईपीडी (इंडोर पेेंशेंट डोर) में भी बढ़ोतरी होगी। कोविड महामारी के चलते वर्तमान में फोन अप्वाइंटमेंट पर सिर्फ 40 मरीजों को ही देखा जा रहा है। इसके अलावा आईपीडी में उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जो गंभीर होते हैं।
विज्ञापन

कोविड महामारी के चलते गत मार्च माह से कई महीनों तक ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह से बंद रखा गया था। जिसके बाद फोन अप्वाइंटमेंट पर 20 मरीजों की ओपीडी को शुरू किया गया। उसके बाद इस संख्या को बढ़ाकर 40 किया गया। इसके अलावा फोन अप्वाइंटमेंट पर आंकड़ा पूरा हो जाने के बाद उन्हें अगली तिथि की ओपीडी का इंतजार करना पड़ रहा था, लेकिन ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बहाल होने पर सभी मरीजों को राहत मिल सकेगी। इसमें वे सीधे एसोसिएटेड अस्पतालों में आकर पर्ची बनवाकर डाक्टरी सलाह पा सकेंगे। एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी, एसएमजीएस, सुपर स्पेशियलिटी, साइकाइटरी अस्पतालों में हजारों मरीजों को राहत मिलेगी। वर्तमान में जीएमसी अस्पताल कोविड और गैर कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है। इसी तरह एसोसिएटेड अस्पतालों में सीडी अस्पताल पूरी तरह से कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है और इस अस्पताल के टीबी मरीजों को गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। ओपीडी में सर्जरी, मेडिसिन, आर्थो, साइकाइटरी, गायनी, ईएनटी, त्वचा, कार्डियो, न्यूरो, नेफरोलाजी आदि में हजारों मरीज पहुंचते हैं, लेकिन मौजूदा समय में इसमें प्रत्येक यूनिट में सीमित मरीजों को ही देखा जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में सामान्य सर्जरी बहाल की थी
जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जीएमसी में एमबीबीएस के साथ पैरा मेडिकल कक्षाओं को बहाल कर दिया गया है, जिसमें ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने की जरूरत को महसूस किया जा रहा है। जम्मू संभाग में स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में पहले से ही ओपीडी सेवाएं बहाल हैं, लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकतर प्रमुख अस्पतालों के कोविड अस्पतालों के रूप में काम करने से ओपीडी सेवाएं सीमित रखी गई थीं और कई में अभी भी बंद चल रही हैं। एसोसिएटेड अस्पतालों में हाल ही में सामान्य सर्जरी को भी बहाल किया गया था। एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं 100 फीसदी बहाल होने से मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी यूनिटों में उचित चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed