{"_id":"60aabda28ebc3e00d45f18d9","slug":"health-development-jammu-news-jammu-city-news-jmu235860255","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ अस्पताल जम्मू का कार्य अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीओ अस्पताल जम्मू का कार्य अंतिम चरण में
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के भगवती नगर में बनाए जा रहे डीआरडीओ के 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अगले सप्ताह अस्पताल का काम पूरा हो सकता है।
मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने निर्माण कार्य स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को तय समयावधि में अस्पताल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि अस्पताल में बिजली और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था कर दी गई है। आंतरिक ड्रेनेज सिस्टम पर काम किया जा रहा है।
डीआरडीओ के अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि ऑक्सीजन के लिए एलएमओ प्लांट को आगामी कुछ दिनों में स्थापित कर दिया जाएगा। 28 मई को ऑक्सीजन फ्लो की टेस्टिंग की जाएगी। बताया गया कि स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की तरफ से डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है। अन्य पदों के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। बैठक में नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक यासीन चौधरी, जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।