{"_id":"6257359d6af65552db5b4087","slug":"hawala-case-jammu-city-news-jmu25775887","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला मामले में एसआईए दर्ज करेगी नई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला मामले में एसआईए दर्ज करेगी नई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। हवाला मामले में राज्य जांच एजेसी (एसआईए) नए सिरे से एफआईआर दर्ज करेगी। गांधी नगर पुलिस से एसआईए ने तमाम जानकारियां मांगी हैं। अब तक की जांच को लेकर जमा सबूत और दस्तावेज सौंपने को कहा है। एक से दो दिन में नई एफआईआर दर्ज करने के बाद नए सिरे से आरोपी मोहम्मद शरीफ और पूर्व मंत्री बाबू सिंह से पूछताछ होगी।
अभी भी बाबू सिंह ने पुलिस को पूछताछ में कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। इतना जरूर है कि बाबू सिंह के सीमा पार काफी लोगों से संपर्क हैं। वह अलगाववाद और आतंकवाद में संलिप्त है। क्योंकि उसकी ग्लोबल पार्टी में कई लोग पीओके और पाकिस्तान के जुड़े हुए हैं। बहुत जल्द एसआईए की पूछताछ में कुछ और बड़ी मछलियों के नाम सामने आएंगे, जो बाबू सिंह के साथ मिलकर काम कर रहे थे। अब तक इनके नाम तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि जम्मू के काफी लोग बाबू सिंह के संपर्क में हैं, जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक पुलिस को इस मामले में सिर्फ दो ही लोगों का पता चला है, जो पुलिस की गिरफ्त में हैं। एक अन्य शख्स भी है, जिसने आरोपी मोहम्मद शरीफ शाह को पैसे दिए थे, वह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।