{"_id":"68a233be5e83e8912e05db97","slug":"handwara-news-gmc-handwara-transfer-news-srinagar-news-c-264-1-sr11003-105951-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एनसी नेता चौधरी मोहम्मद रमजान ने जीएमसी हंदवाड़ा के स्थानांतरण का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एनसी नेता चौधरी मोहम्मद रमजान ने जीएमसी हंदवाड़ा के स्थानांतरण का किया विरोध
Mon, 18 Aug 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
- बोले, जीएमसी को नटनुसा स्थानांतरित करने की बजाए हंदवाड़ा में ही रहने दिया जाए
- स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू पर जानबूझ कर नटनुसा को चयनित करने का आरोप लगाया
हंदवाड़ा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता चौधरी मोहम्मद रमजान ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) को हंदवाड़ा से नटनुसा स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक ब्लॉक को नटनुसा स्थानांतरित करने की बजाय सरकार को हंदवाड़ा में ही स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने से जनहित में कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को बढ़ती स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कुपवाड़ा के उप जिला अस्पताल (एसडीएच) को जिला अस्पताल का दर्जा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह इस बाबत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से मिलकर जीएमसी हंदवाड़ा को स्थानांतरित करने के दुष्परिणामों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि एनसी नटनुसा के लोगों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्हें यह जानना चाहिए कि इस परियोजना से उन्हें प्रशासनिक ब्लॉक और व्याख्यान कक्षों के लिए अपनी जमीन खोने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। एक पॉलिटेक्निक या कोई अन्य संस्थान जो आजीविका और आर्थिक अवसर सुनिश्चित करता है उनके लिए जीएमसी से बेहतर होगा।
विज्ञापन
परियोजना के भविष्य पर संदेह व्यक्त करते हुए रमजान ने चेतावनी दी कि जीएमसी पूरी तरह से समाप्त हो सकती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि संभव है कि इस बार हो सकता है कि वह आगे कोई विस्तार न दें। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू ने शुरुआत में जीएमसी के लिए प्रस्तावित चार स्थलों का निरीक्षण करने की योजना बनाई थी लेकिन 14 अगस्त को वह सीधे नटनुसा चली गईं और स्थल के पक्ष में निर्णय की घोषणा की।