{"_id":"65ad933956da45ca8a019009","slug":"half-a-day-jammu-university-jammu-news-c-10-1-jmu1037-287517-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आज आधे दिन के लिए बंद रहेगा जम्मू विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आज आधे दिन के लिए बंद रहेगा जम्मू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
जम्मू। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। रजिस्ट्रार की ओर से आदेश जारी किया गया है। दोपहर 2ः30 बजे तक कोई कार्य व पढ़ाई नहीं होगी। बता दें जीएडीए विभाग ने सरकारी स्तर पर कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की थी। इस पर अमल करते हुए जम्मू विवि प्रशासन ने आदेश जारी किया। ब्यूरो
सर्व शक्ति सेना ने उत्सव मनाने की तैयारियां की पूर्ण
जम्मू। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शहर के संगठन दीपावली के रूप में उत्सव मनाने की तैयारियों में जुट चुके हैं। हर मंदिर, घर, संस्थान सहित निजी दफ्तरों में भव्य कार्यक्रम होंगे। रामभक्त जय श्रीराम के जयघोष के साथ एक-दूसरे को बधाई देंगे। सोमवार का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम रहेगा। राममय के वातावरण में लीन मंदिरों का शहर आस्था की डूबकी लगाएगा। भजन-कीर्तन, जागरण के साथ-साथ कलाकार राम नाम की गंगा बहाएंगे। इसी क्रम में सर्व शक्ति सेना ने रविवार को बैठक की।प्रधान राजन गुप्ता ने बताया कि इस ऐतिहासिक दिन का हर सनातनी को लंबे अरसे से इंतजार था। अयोध्या में अपने महल लौट रहे प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए कार्यक्रम करवाया जा रहा है। पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर में सुबह सभी सदस्य परिवार के साथ हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद एक साथ अयोध्या से सीधा प्रसारण देखा जाएगा। संवाद