फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hafiz trying to release terrorist naved

नावेद को छुड़ाने या खत्म करने की फिराक में हाफिज

Wed, 12 Aug 2015 09:03 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
hafiz trying to release terrorist naved

उधमपुर में मारे गए आतंकी मोमीन और जिंदा पकड़े गए आतंकी नावेद को जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद और याकूब मेमन के भाई टाइगर मेमन ने खुद ट्रेनिंग दी थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों कई बार ट्रेनिंग कैंप में आए और आतंकियों को हमलों की विशेष ट्रेनिंग दी।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को इसकी पुख्ता सूचना मिली है। इससे पहले भी जब आतंकियों ने भारत में बड़े हमले किए हैं, उसकी रणनीति हाफिज सईद ने बनाई और हमला करने वाले आतंकियों को खुद प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


सूत्रों का यह भी कहना है कि हाफिज नावेद को मारने या छुड़ाने की साजिश भी रच रहा है। आईएसआई का मानना है कि नावेद का जिंदा रहना या भारत के पास रहना उनके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। इसलिए नावेद को या तो छुड़ाना होगा या फिर उसे मारना होगा। ताकि उससे और पूछताछ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी कसाब को भी हाफिज ने ट्रेनिंग दी

hafiz trying to release terrorist naved

सूत्रों का कहना है कि करीब दो महीने पहले हाफिज टाइगर ने पीओके के मुजफ्फराबाद में आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप का दौरा किया। यहां आतंकी नावेद और मोमीन भी ट्रेनिंग कर रहे थे। इन दोनों के अलावा करीब 40 और आतंकी थे।

मुंबई में हमला करने वाले आतंकी कसाब को भी हाफिज ने ट्रेनिंग दी। पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में दो भारतीय सेना के जवानों के सिर काटने वाली बैट टीम को भी हाफिज ने तैयार किया था। अब उधमपुर के हमले में भी हाफिज का ही नाम सामने आ रहा है।

एनआईए ने मंगलवार को सरवाल अस्पताल में नावेदके स्वास्थ्य की जांच कराई। करीब बीस मिनट तक नावेद को चेकअप हुआ, लेकिन अस्पताल के रिकार्ड में नावेद का नाम दर्ज नहीं है। यहां तक कि संबंधित क्षेत्र की पुलिस को भी बाहर ही रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed