{"_id":"65ece057d31f8ace7006b4c4","slug":"grenade-recovered-in-rajori-jammu-news-c-10-jam1004-318916-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी में दो जंग लगे ग्रेनेड, पिस्तौल की गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी में दो जंग लगे ग्रेनेड, पिस्तौल की गोलियां बरामद
विज्ञापन
- दरहाल के गांव छोकियां में झाड़ियों से मिला विस्फोटक, बम निरोधक दस्ते ने हटाया
- सुरक्षा बलों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के दरहाल पुलिस थाने के अंतर्गत छोकियां गांव में शनिवार को दो हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल के करीब एक दर्जन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस और एसओजी को गश्त के दौरान ये विस्फोटक बरामद हुए। इसके बाद पूरे गांव में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना दरहाल की टीम और एसओजी छोकियां गांव में गश्त कर रही थी। इस दौरान झाड़ियों में दो पुराने और जंग लगे ग्रेनेड व कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर बुलाकर जांच के बाद विस्फोटक को कब्जे में लिया। सीआरपीएफ की मदद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि एहतियात के तौर पर शुरू किए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने घरोें के साथ जंगली इलाके में छानबीन की। लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को देखें तो तत्काल पुलिस को या सेना को सूचित करें।