फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   grenade attack outside CRPF camp at Safakadal Srinagar

श्रीनगर में आतंकी हमला: सीआरपीएफ कैंप के बाहर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, हमलावरों की तलाश जारी

Thu, 07 Oct 2021 11:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 07 Oct 2021 11:53 PM IST
सार

हमले में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
grenade attack outside CRPF camp at Safakadal Srinagar
श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर के सफाकदल इलाके में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। यह हमला बारीपोरा ईदगाह इलाके में सीआरपीएफ कैंप के बाहर हुआ है। हमले में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


अनंतनाग में नाके पर गाड़ी नहीं रोकी तो सुरक्षाबलों ने मारी गोली, एक की मौत 
अल्पसंख्यक समुदाय के दो शिक्षकों की हत्या के बाद सतर्क सुरक्षा बलों की ओर से अनंतनाग में नाके पर गाड़ी नहीं रोकने पर की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि सुरक्षा बलों ने मोंगहाल पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक सिल्वर रंग के स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। संदिग्ध गतिविधियों की आशंका में चेतावनी देते हुए सुरक्षा बलों ने फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति मारा गया। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।  
विज्ञापन


आतंकी संगठनों ने बनाई 90 से अधिक लोगों की हिटलिस्ट
बताया जा रहा है कि आतंकी संगठनों ने एक हिटलिस्ट बनाई है, जिसमें घाटी के 90 से अधिक लोग हैं। आतंकियों की हिटलिस्ट में कुछ पत्रकार भी हैं। कश्मीरी पंडित समुदाय की सबसे बड़ी संस्था पनुन कश्मीर के अध्यक्ष वीरेंद्र रैना ने कहा कि गैर मुस्लिमों पर हमले 1990 के उस दौर की याद दिलाता है जहां निहत्थे लोगों को उनके धर्म के आधार पर मारा जाता था। जो कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का कारण बना। उन्होंने कहा कि सरकार को पंडितों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तीन दिन पांच हत्याएं: उप-राज्यपाल और डीजीपी ने बताई हमलों की वजह, जानिए राणा और महबूबा ने क्या कहा?    

हमला करने वाले आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब: उप-राज्यपाल
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अल्पसंख्यक समुदाय के दो शिक्षकों की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि हमला करने वाले दोषियों को करारा जवाब दिया जाएगा। आतंकवादी और उनके आका केंद्र शासित प्रदेश में शांति भंग करने की कोशिश में सफल नहीं होंगे। 

कई सुराग मिले हैं, जल्द ही बेनकाब होंगे हमलावरः डीजीपी

जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रमुख दिलबाग सिंह ने आतंकवादियों द्वारा श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों खास तौर पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर की गई हत्या का उद्देश्य कश्मीर में डर का माहौल पैदा करना और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना है। जो लोग मानवता और स्थानीय मूल्यों को निशाना बना रहे हैं, वे जल्द ही बेनकाब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed