फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   grenade attack on central reserve police force at bus stand in pulwama district tral

J&K: त्राल में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 2 की मौत, 7 जवानों समेत 31 घायल

Thu, 21 Sep 2017 08:10 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Thu, 21 Sep 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
grenade attack on central reserve police force at bus stand in pulwama district tral
आतंकी हमला - फोटो : सांकेतिक चित्र
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक बार फिर आतंकियों ने नापाक हरकत की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियोंं ने त्राल में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में 2 नागिरकों की जान चली गई।
विज्ञापन


पीडीपी नेता ने उनके मंत्री के काफिले पर हमले की पुष्टि की है और कहा कि इस हमले में उनके मंत्री बाल-बाल बच गए हैं। 
 

 
बताया जा रहा है कि हमला बस स्टैंड के पास हुआ। आतंकियों ने ग्रेनेड हमले के बाद फायरिंग भी की जिसमें की 7 सीआरपीएफ के जवानों के 31 लोग घायल  हो गए हैं और 2 लोगों की मौत हो चुकी है। 


हमले में मरने वाले तीनों लोगों की शिनाख्त कर ली गई है जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए लोगों की शिनाख्त छत्तरगाम की इस्लामिक यूनिवर्सिटी की एमबीए छात्रा पिंकी कौर और त्राल पाईन के ग़ुलाम नबी त्राग के रूप में हुई है। 

इससे पहले बीती रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर से फायरिंग की। फायरिंग में आसप पास के ग्रामीणों के घर को नुकसान पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि अरनिया में पिछले छह दिनों से पाक रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहा है। इससे पहले पाक की गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई थी और पांच स्थानीय लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed