{"_id":"5707c3754f1c1bf861c810d4","slug":"grenade-attack-on-military-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बिजबिहाड़ा में सैन्य वाहन पर ग्रेनेड हमला, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बिजबिहाड़ा में सैन्य वाहन पर ग्रेनेड हमला, दो जख्मी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के गृह नगर बिजबिहाड़ा में शुक्रवार को दोपहर बाद आतंकियों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर दक्षिण कश्मीर के बिजबिहाड़ा में गोरिवान चौक पर हुई इस घटना में दो राहगीर जख्मी हो गए।
उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। इससे इलाके में सनसनी फैल गई और बाजार की दुकानें बंद हो गईं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर लगभग 2:20 बजे आतंकियों ने क्षेत्र से गुजर रहे सैन्य वाहन को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंके, लेकिन, वह वाहन पर गिरने की बजाय सड़क पर गिरकर फट गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो राहगीर ग्रेनेड के स्पिलिंटर (छर्रे) लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल गुलाम मोहम्मद तोखर और इम्तियाज अहमद खान को निकट के अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।