जम्मू-कश्मीरः सेना और आतंकियों के बीच रामबन-गांदरबल में हुई मुठभेड़, चार आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
- डाउनटाउन में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला
- रामबन में सेना और जवानों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
- गांदरबल जिले में मुठभेड़ के दौरान सेना ने मार गिराया एक आतंकी
- रामबन मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है और लगातार इस बात की कोशिश कर रहा कि जम्मू-कश्मीर के माहौल को खराब किया जाए। शनिवार को राज्य के अलग-अलग तीन क्षेत्रों में आतंकवादियों ने वारदात को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की। वहीं एक बार फिर से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में पाकिस्तान की पोल खुल गई। यहां सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। वहीं रामबन में भी मुठभेड़ के दौरान सेना ने तीन और आतंकवादियों का सफाया किया। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। जिनको उपचार के लिए ले जाया गया है।
पहली घटनाः गांदरबल में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी ढेर
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। आनन-फानन सेना ने इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान सेना ने एक आतंकी को मार गिराया...यहां पढ़ें पूरी खबर
दूसरी घटनाः डाउनटाउन में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला
वहीं, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया। आतंकियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब जवान गश्त के लिए इलाके में निकले थे। हालांकि किसी भी जवान या नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है...यहां पढ़ें पूरी खबर
तीसरी घटनाः रामबन में सेना और जवानों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
तीसरी घटनाः रामबन में सेना और जवानों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के रामबन में शनिवार सुबह बटोट-डोडा रोड इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिस पर जवानों ने इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है। मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया...यहां पढ़ें पूरी खबर
श्रीनगर के महत्वपूर्ण इलाकों में और कड़ी कर दी गई सुरक्षा व्यवस्था
पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार उतारने और जैश-ए-मोहम्मद की धमकियों के बाद श्रीनगर के महत्वपूर्ण इलाकों और आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शहर के आसपास नए बंकर भी बनाए गए हैं। पुलिस कर्मियों को जम्मू क्षेत्र के संभावित घुसपैठ वाले इलाकों में सुरक्षा चौकियों की संख्या बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।