फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Grenade attack in tral

J&K: राजनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा बलों पर चौथा आतंकी हमला

Sat, 02 Jul 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
Grenade attack in tral
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की घाटी में 22 घंटे की मौजूदगी में आतंकियों ने चार आतंकी हमले किए। चौथा हमला शनिवार को उस वक्त हुआ जब वे बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे थे। इस हमले में आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक जवान घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलवामा जिले के त्राल में शनिवार को सुबह आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड दागा। हमले के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई। राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर आतंकियों घटनाओं तथा घुसपैठ में बढ़ोत्तरी पर समीक्षा करने आए थे।
विज्ञापन


लेकिन चिंताजनक बात यह रही कि जिस दौरान गृह मंत्री घाटी में मौजूद रहे, आतंकियों ने भी मौजूदगी दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शुक्रवार को ही एक के बाद एक तीन हमले किए गए। पहला हमला शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ जब आतंकियों ने अनंतनाग जिले में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हमला दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बडगाम जिले के पखरपोरा इलाके में हुआ जहां आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई जिसमें एक एएसआई और एक स्थानीय नागरिक घायल हुए। तीसरा हमला पुलवामा जिले के लितर इलाके में स्थित सीआरपीएफ की 182 बटालियन और एसओजी के ज्वाइंट कैंप पर आतंकियों ने राइफल ग्रेनेड दागे। इसमें सीआरपीएफ के 1 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल घायल हो गए। 

 
गौरतलब है कि शुक्रवार को आतंकियों ने अनंतनाग, पुलवामा और बडगाम में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया था। पंपोर हमले के बाद से ही सुरक्षा बलों पर और हमले होने की आशंका जताई जा रही थी, जिस वजह से जवानों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed