{"_id":"5c41a347bdec2273322c4399","slug":"grenade-attack-in-srinagar-on-lal-chowk-and-sog-camp-shopian-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर और शोपियां में ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, एक नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर और शोपियां में ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, एक नागरिक घायल
Fri, 18 Jan 2019 03:28 PM IST
शशांक गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: शशांक गौर
Updated Fri, 18 Jan 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- श्रीनगर में लगातार दूसरा ग्रेनेड हमला
- शोपियां में एसओजी कैंप को बनाया निशाना
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
- फोटो :
फाइल
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में एसओजी कैंप पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।शहर के लाल चौक स्थित घंटाघर के पास तैनात सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा। इसमें एक नागरिक के घायल होने की खबर है। इसके साथ ही वहां खड़े कुछ वाहनों तथा दुकानों को नुकसान पहुंचा है। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई। सभी रास्तों को सीलकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया ताकि आतंकियों को पकड़ा जा सके।
वीरवार को श्रीनगर के सिविल लाइन के राजबाग इलाके के जीरो ब्रिज के पास आतंकियों ने नाका पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया था। इसमें इसमें एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।
जैश श्रीनगर में गतिविधियां बढ़ाने में जुटा
जैश श्रीनगर में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने में जुटा हुआ है। संगठन ने वीरवार को ग्रेनेड हमले के साथ एक हफ्ते के भीतर श्रीनगर में दूसरे हमले को अंजाम दिया। इससे पूर्व गत शुक्रवार को जैश के आतंकियों ने श्रीनगर का दिल कहलाए जाने वाले लाल चौक की प्लेडियम गली के बाहर स्थित सीआरपीएफ की 132 बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड दागा था। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।