{"_id":"5747312b4f1c1bd53c691124","slug":"grenade-attack-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा: सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमला, एक जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा: सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमला, एक जवान जख्मी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 27 May 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
सेना के कैंप पर हमला
- फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले वीरवार रात आतंकियों ने सेना के एक कैंप को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया।
मामले में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे आतंकियों ने काकपोरा स्थित 50 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला किया।
इस हमले में देवेंद्र नाम का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हमले में सेना की इमारत की कुछ खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है।

FLASH: Grenade attack on 50 RR camp in Kakapora area of Pulwama district in Jammu and Kashmir. One army man injured.
— ANI (@ANI_news) May 26, 2016